Ronaldo vs Messi : रोनाल्डो World के Best खिलाड़ी, Messi उनके आसपास नहीं

Ronaldo Vs Messi :- मैनचेस्टर यूनाइटेड के पुर्तगाली फॉरवर्ड Cristiano Ronaldo दुनिया के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार Cristiano Ronaldo के प्रतिद्वंद्वी फुटबॉलर 35 वर्षीय अर्जेंटीना के Lionel Messi उनके आसपास भी नहीं है।Ronaldo को इंटरनेट पर प्रतिमाह Messi से 145% अधिक सर्च किया जाता है।

37 वर्षीय Ronaldo को एक महीने में एक करोड़ 10 लाख बार तो Messi को 45 लाख बार सर्च किया जा रहा है। Messi सूची में 5th नंबर पर हैं। 2nd नंबर पर अमेरिकी फुटबॉल के 28 वर्षींय खिलाड़ी Ryan Ramczyk हैं। उन्हें 61 लाख बार सर्च किया जाता है।

Ronaldo Vs Messi

Ronaldo Vs Messi Search

पेरिस सेंट जर्मेन क्लब की ओर से खेलने वाले ब्राजील के फुटबॉलर Neymar 58 लाख सर्च के साथ 3rd नंबर हैं। चौथे नंबर पर एनबीए के महान बास्केटबाल खिलाड़ी LeBron James को हर माह 53 लाख बार सर्च किया जाता है। रिपोर्ट के अनुसार सात बार के अमेरिकी फुटबॉल सुपर बाउल विजेता Tom Brady 43 लाख सर्च के साथ छठवें नंबर पर हैं।

Top 10 सूची में में तीन फुटबॉलर और तीन अमेरिकी फुटबॉलर शामिल

हर माह सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले शीर्ष दस खिलाड़ियों की सूची में तीन फुटबॉल और तीन ही अमेरिकी फुटबॉल के खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें दो फॉर्मूला वन ड्राइवरों ने जगह बनाई है। एक बास्केटबाल तो एक मिक्स मार्शल आर्ट का खिलाड़ी शामिल हैं।

फुटबॉलरों में Ronaldo, Neymar और Messi तो अमेरिकी फुटबॉलरों में Ryan Remusczyk, Tom Brady, Aaron Rogers के नाम हैं। Formula-1 स्टार Lewis Hamilton और Max Westphal दुनिया में हर माह ज्यादा सर्च किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची में क्रमश: सातवें और आठवें नंबर पर हैं। इसके अलावा बास्केटबाल खिलाड़ी अमेरिका के LeBron James 4th और आयरलैंड के मिक्स मार्शल आर्ट खिलाड़ Conor McGregor 10th नंबर पर हैं।

News Source :- Dailyhunt & AmarUjala

Also Read :- Draupadi Murmu : 2 बेटो और पति की मौत से बेसहारा ,अब मुर्मू को यहां मिला सहारा

Leave a Comment

%d bloggers like this: