सीएम अशोक गहलोत ने पहले चांदना को 2.5 घंटे इंतजार कराया, फिर दिया ये सख्त संदेश

जयपुर: बीती रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका से नाराजगी और जलालत भरे मंत्री पद से मुक्ति का ट्वीट करने वाले खेल मंत्री अशोक चांदना शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा

आज दूसरे प्रयास में शाम को अशोक चांदना को मुख्यमंत्री का 10 मिनट का समय मिल पाया. दस मिनट की इस मुलाकात में अशोक चांदना ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपने ट्वीट को लेकर सफाई दी और अपनी परेशानी बतायी. सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने अशोक चांदना के ट्वीट पर नाराजगी जाहिर की है. गहलोत ने कहा है कि अपनी बात को कहने का ये तरीका सही नहीं है. आपको ट्वीट पर अपनी बात कहने की बजाय मुझसे आकर सीधे मिलना चाहिए था.

इससे पहले आज दोपहर 3 बजे अशोक चांदना मुख्यमंत्री से मिलने CM हाउस पहुंचे थे, 2.5 घंटे तक CM आवास पर बैठे इंतजार करते रहे. लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई थी. गौरतलब है कि खेल मंत्री अशोक चांदना ने कल रात ब्यूरोक्रेसी पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया था और लिखा था कि मुख्यमंत्री जी मेरा आपसे व्यक्तिगत अनुरोध है कि मुझे इस जलालत भरे मंत्री पद से मुक्त कर मेरे सभी भागों का चार्ज कुलदीप रांका को दे दिया जाए क्योंकि वैसे भी वही सभी विभागों के मंत्री हैं.

अशोक चांदना ने किया ट्वीट
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाक़ात के बाद खेल मंत्री अशोक चांदना ने प्रतिक्रिया ट्वीट से दी. ट्वीट लिखते हुये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राजस्थान कांग्रेस परिवार का अभिभावक बताया. कहा माननीय मुख्यमंत्री जी से सभी विषयों पर सार्थक

एवं लंबी चर्चा हुई. वे राजस्थान कांग्रेस परिवार के अभिभावक हैं. जो निर्णय करेंगे वो सही करेंगे. बीजेपी अपना घर देखे, कांग्रेस परिवार मिशन 2023 के लिए एकजुट और लामबंद है

2 thoughts on “सीएम अशोक गहलोत ने पहले चांदना को 2.5 घंटे इंतजार कराया, फिर दिया ये सख्त संदेश”

  1. Pingback: Today Aaj Tak News - BJP ने बनाया Game Plan,144 सीटों पर करेगी फोकस
  2. Pingback: Pushpa 2 Release Date पर खुलासा:- अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए अच्छी खबर

Leave a Comment

%d bloggers like this: