राजस्थान के झालावाड़ से बड़ी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश का कुख्यात गैंगस्टर करोड़ों की संपत्ती बनाने वाले मुख्तार मलिक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भोपाल से फरार मुख्तार झालावाड़ गैंगवार में घायल होने के बाद जंगल में 2 दिन से भूखा-प्यासा भटकता रहा।

दरअसल, मामले की जानकारी देते हुए झालावाड़ के डीएसपी गिरधर सिंह ने बताया कि भीमसागर बांध के नदी क्षेत्र में मछलियां पकड़ने का ठेका भोपाल मुख्तार मलिक ने लिया था। वह मंगलवार को अपने लोगों के साथ मछली पकड़ रहा था।
इसी दौरान राजस्थान के बंटी गैंग से उसकी गैंगवार हो गई। दोनों गैंग के बीच मछली पकड़ने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद मुख्तार जंगल की तरफ भाग गया।
पुलिस से बचने के चक्कर में वह दो दिन तक भूख-प्लास से तड़पते हुए जंगल में भटकता रहा। पुलिस भी उसे पकड़ने के लिए करीब 12 किलोमीटर दूर तक जंगल में पैदल गई। इस दौरान देखा कि मुख्तार जंगल में घिसट रहा था, उसके पैरों से खून बह रहा था। उसकी हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि कुछ बोल भी नहीं पा रहा था। उसके दोनों पैरों की चमड़ी उधड़ चुकी थी।
मुख्तार के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, ज्यादती, अपहरण और अड़ीबाजी समेत दर्जनों मामले दर्ज हैं।
झालावाड़ जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने बताया कि इस मामले में अब तक एक दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गैंगवार होने के बाद गैंगस्टर मुख्तार मलिक और विक्की गायब हो गए थे। शुक्रवार को मुख्तार मलिक घायल अवस्था में मिल गया। लेकिन विक्की का अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है। मुख्तार मलिक के साथ उसके गुट का सदस्य कमल किशोर की भी मौत हो गई थी।
1 thought on “मुख्तार मलिक यूपी के करोड़पति गैंगस्टर की दर्दनाक मौत, 2 दिन भूख-प्यास से तड़पता रहा, उधड़ चुकी थी चमड़ी”